Posts

2.) कलम

 लड़खड़ाती गिरती मेरे वजूद को संँभलाती है ये कलम है साहब मुझे अपने ढंग से तराशती है बस एक यही तो है मेरे दिन- रैन की मदहोशी मेरे हर एक नुक्स को शीशे में उतारती है मुझे जहर से मारने की जरूरत क्या है यूँ ही गुजर जाऊंँगी कोई हुकूमत क्या है बस छीन लो मेरे कमज़ोर हाथों से कलम और कोई दूसरी मेरी फजीहत क्या है? नहीं चाहिए मुझे किसी तख़्त-ओ- ताज का नशा नहीं चाहिए मुझे खुद के रौब-दाब का नशा एक लफ्ज़ मेरी छू जाए तुम्हें तो मिल जाए कराहती रूह को बेहिसाब एक सुकून का नशा

अर्घ्य

 1.) *अर्घ्य*     हे सूर्य!  तुम इतने प्रखर तेजस्वी तेजपुंज के आकर होकर भी हो कितने सहज - हे आदित्य!  तुम संसार को  नित्य नूतन निरंतर करते हो पुनर्नवा स्वर्ण- रश्मियों से - हे भास्कर!  अतुल्य अद्वितीय आभा- मुकुट से कृतार्थ करते हो कण-कण को क्षण-क्षण - हे दिनकर!  तुम परितृप्त परिपूर्ण पोषित होते हो हमारी अनभिज्ञ  उपासना अर्चना से - हे दिवाकर!  तुम्हारा अस्त होना कितना मोहक, अभिराम दृश्य करता उपस्थित देखते अपलक अविराम - हे मार्तंड!  तुम्हारे उदय का साक्षी है संपूर्ण ब्रह्माण्ड जड़- चेतन चल- अचल अंडज से स्थूल पिंडज भी - हे मरीचि!  तुम्हारी ऊष्मा से पुष्पित पल्लवित स्पन्दित आच्छादित सृष्टि के रूप रंग  हे प्रभाकर!  स्वीकार करते हो ग्राम्या निर्मित अर्घ्य हमारा निवेदन मात्र सूप सुसज्जित श्रीफल  हे प्रभाकांत!  प्रभा- संपन्न करो इस अकिंचन मूल्यहीन उपेक्षित परित्यक्त का अर्थ विहीन नैवेद्य - हे हिरण्यगर्भ!  आबंटित है तुम्हारी स्नेह- सिक्त कृपा अखिल विश्व में समान रूप से - हे अंशुमालि!  चहुँमुखी विस्तार मिले ...