2.) कलम

 लड़खड़ाती गिरती मेरे वजूद को संँभलाती है

ये कलम है साहब मुझे अपने ढंग से तराशती है


बस एक यही तो है मेरे दिन- रैन की मदहोशी

मेरे हर एक नुक्स को शीशे में उतारती है


मुझे जहर से मारने की जरूरत क्या है

यूँ ही गुजर जाऊंँगी कोई हुकूमत क्या है


बस छीन लो मेरे कमज़ोर हाथों से कलम

और कोई दूसरी मेरी फजीहत क्या है?


नहीं चाहिए मुझे किसी तख़्त-ओ- ताज का नशा

नहीं चाहिए मुझे खुद के रौब-दाब का नशा


एक लफ्ज़ मेरी छू जाए तुम्हें तो मिल जाए

कराहती रूह को बेहिसाब एक सुकून का नशा

Comments

Popular posts from this blog

अर्घ्य